6 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी भारत
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने रिकॉर्डों की झड़ी
लगा दी है. भारत ने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की शानदार पारियों की बदौलत
पहली पारी में 622 रन बनाए हैं. श्रीलंकाई धरती पर टीम इंडिया ने लगातार दो टेस्ट में 600 से अधिक
रन बनाए हैं. भारत ने गॉल और कोलंबो टेस्ट में लगातार 600 से अधिक रन बनाए. इसी के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन रिकार्ड्स पर जो भारतीय टीम
ने अपने नाम किए हैं.
7 महीनों में छठी बार भारत ने बनाए 600+ रन
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में जबर्दस्त प्रदर्शन जारी है. पिछली 7 टेस्ट
7 महीनों में छठी बार भारत ने बनाए 600+ रन
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में जबर्दस्त प्रदर्शन जारी है. पिछली 7 टेस्ट
सीरीज की तरह ही श्रीलंकाई सरजमीं पर भी टीम इंडिया के बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे हैं. गॉल
टेस्ट की पहली पारी में 600 रन का आकंड़ा छूने वाली टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भी
600 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 622 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. आपको बता दें पिछले 7 महीनों में टीम इंडिया ने छठी बार 600 से ज्यादा का
स्कोर बनाया है.
600 रन बनाने वाली इकलौती टीम है भारत
आपको शायद ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि पिछले 7 महीनों में टीम इंडिया दुनिया की इकलौती
600 रन बनाने वाली इकलौती टीम है भारत
आपको शायद ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि पिछले 7 महीनों में टीम इंडिया दुनिया की इकलौती
टीम है जिसने 600 का स्कोर बनाया है. पिछले तकरीबन 6 सालों से कोई भी टीम टेस्ट में 600 का
आंकड़ा नहीं छू सकी है.
इंग्लैंड के खिलाफ की थी सफर की शुरुआत
टीम इंडिया ने 600 से ज्यादा रन बनाने की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में की. मुंबई टेस्ट में
इंग्लैंड के खिलाफ की थी सफर की शुरुआत
टीम इंडिया ने 600 से ज्यादा रन बनाने की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में की. मुंबई टेस्ट में
टीम इंडिया ने 631 रन बनाए. इंग्लैंड के ही खिलाफ चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया ने 759 रन बनाए. बांग्लादेश
के खिलाफ एकलौते टेस्ट में भी भारत ने 687 रन बनाए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में
भारत ने 603 रन बनाए. मौजूदा सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में भारत ने 600 रन बनाए. अब कोलंबो टेस्ट में भी टीम इंडिया ने 622 रन बनाकर 7 महीने में छठी बार 600 का आंकड़ा पार किया.
टीम इंडिया ने पिछले 7 महीने में जब भी 600 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, उसे हार नहीं मिली है. 600 से ज्यादा रन बनाने के बाद 5 में से 4 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली जबकि 1 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
टीम इंडिया ने पिछले 7 महीने में जब भी 600 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, उसे हार नहीं मिली है. 600 से ज्यादा रन बनाने के बाद 5 में से 4 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली जबकि 1 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
ड्रॉ रहा. अब कोलंबो में भी टीम इंडिया ने 622 रन बना लिये हैं और ऐसे में उसके हार की आशंका अब ना
के बराबर है.

No comments