Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

28 सितंबर को होगा संगीत महासंग्राम का ग्रांड फिनाले


उन्नाव - सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर और शहीदे आज़म भगत सिंह के जन्मदिन पर 28 सितम्बर को आयोजित हो रहे संगीत महासंग्राम सीज़न-6 के ग्रांड फिनाले को ऐतिहासिक बनाने के लिये कालेज रोड स्थित टैलेंट रिफार्मर एकेडमी में आयोजन समिति की आवश्यक बैठक आहुत की गयी जिसमें सबसे पहले गत सप्ताह मार्ग दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार आशू तिवारी व रणविजय को श्रद्धांजलि दी गयी । मुख्य संरक्षक अजीत पाल सिंह और निम्मी अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन मंचीय व्यवस्थाओं, स्वस्थ गीत, संगीत, अभिनय, माॅडलिंग और प्रतिभागियों के हुनर की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा। विवेक तिवारी शिव ने कहा कि उन्नाव और आस-पास के जिलों की प्रतिभाओं के लिये यह आयोजन अब तक सबसे बड़ा मंच है। इवेंट डायरेक्टर मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि उ.प्र. शासन के मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह, मुख्य अतिथि के रुप में फाइनल के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करेंगे । प्रतिभाओं के लिये प्रेक्षाग्रह का मंच प्रीमियर इवेंट मैनेजमेंट के सहयोग से विशेष रुप से तैयार करानें के साथ अनुभवी संगीतकारों, फिल्मी और टीवी हस्तियों को निर्णायक मंडल में आमंत्रित किया गया है। जीतेन्द्र दीक्षित जीतू ने हर ग्रुप के प्रथम विजेता को मोबाइल, मुशर्रफ शरफ, राहुल अग्निहोत्री और शिवेन्द्र अवस्थी ने भी इंस्पायर इण्डिया की ओर से उपहार सभी विजेताओं को दिये जाने की घोषणा की गयी। निफ्टा मुम्बई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड विजेता और बाॅलीवुड डांस गुरु जीतू सिंह, सेलिब्रिटी गायक सुबोध आर्या, इण्डियन आइडल और अंताक्षरी फेम रोहित शुक्ला और अमित द्विवेदी, फिल्म अभिनेत्री आर्ची सिंह, मिस यू0पी0 आशी बग्गा, संगीत गुरु पी0के0 सिंह, पार्श्व गायक ब्रज मोहन सैनी, माॅडल साक्षी शिवानन्द, अभिनेत्री पूजा बक्श, फैशन डिजाइनर नेहा बाजपेयी आदि निर्णायक मण्डल में शामिल रहेंगे, यह जानकारी इवेंट मैनेजर सलमान खान, इवेंट हेड राहुल कश्यप और लक्ष्य निगम ने दी। संरक्षिका दिव्या अवस्थी व संरक्षक राम तनेजा ने कहा कि प्रतिभाओं को विराट मंच देने के साथ-साथ इस वर्ष का आयोजन नेत्रहीन गरीब बच्चों के सहायतार्थ होगा। मीडिया प्रभारी पुष्कर तिवारी, अरुण गोस्वामी, राहुल जोगी, आशीष चौधरी, वैशाली शर्मा, प्रिया शुक्ला, सिमरन सिंह, आशीष श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, रामजी तिवारी, एजाज़ कैफ, प्रशांत चौधरी, अनुराग दीक्षित आदि रहे। इसी क्रम में शाहरुख खान ने विजेताओं और आयोजन समिति के सभी सदस्यों को उपहार देने की घोषणा की।

No comments