Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कैपेड इंडिया की टीम ने पिंकथान में शामिल होकर सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता का दिया संदेश

दिल्ली -कैंसर जागरूकता, रोकथाम एवं  प्रारंभिक जांच ट्रस्ट (कैपेड इंडिया) ने  नई दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में 'पिंकथान' नाम की एक दौड़ में  अपनी सहभागिता दी। सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने वाली संस्था कैपेड इंडिया (कैंसर प्रीवेंशन एंड अर्ली डिटेक्शन) का  इस दौड़ में हिस्सा लेने का प्रमुख उद्देश्य,सर्वाइकल कैंसर के कारण एवं लक्षणो की जानकारी महिलाओं के एक बड़े समूह  तक पहुचाना था।
पिंकथान नाम की यह  दौड़ , सभी आयुवर्ग की महिलाओ के लिए आयोजित होने वाले सबसे बड़े मैराथन में से एक है।इसके अंतर्गत स्वस्थ जीवन के प्रति उत्साह दिखाते हुए महिलाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।इस पिंकथान की शुरुआत सन 2012 में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु हुई थी।
कैपेड की  मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदु गुप्ता बताती हैं कि "हम सभी ने पिंकथान में हिस्सा लेने का निर्णय लिया क्योंकि सर्वाइकल कैंसर यौन संचरित होता है और लोग सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात करने में झिझक महसूस करते हैं।"
इसके साथ ही मृदु कहती हैं कि "हमारी संस्था कैपेड इंडिया का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना है।हम जागरूकता कैम्पो के माध्यम से समाज की हर उन महिलाओं तक पहुचने का प्रयास करते हैं जो अपनी नियमित जांच का खर्च नही उठा सकती हैं या फिर किन्ही अन्य कारणों से अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करती हैं। हमारी संस्था के सदस्य एवं वालेंटियर सभी इन कैम्पो के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर डॉक्टरों की सिफारिश पर की गई जांचों को कराने में महिलाओं की सहायता करते हैं। इस तरह के कैम्पो में हमारी सहायता करने वाले सभी लोगो के हम बेहद आभारी हैं।हमें विश्वास है कि इस तरह के कार्यक्रमो के माध्यम से हम एक दिन "कैंसर मुक्त समाज" का सपना जरूर पूरा कर लेंगे।
वर्तमान में कैपेड संस्था नई दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आसपास के गांवों में महिलाओं के लिए नियमित जांच शिविरों के आयोजन में लगी हुई है।सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूता के साथ ही तीन साल में एक बार पीईपी परीक्षण द्वारा इस तरह के कैंसर को रोकने में बहुत मदद मिलेगी।कैपेड संस्था का लक्ष्य है कि समाज की इस पहल को भारत के हर भौगोलिक क्षेत्र तक पहुंचाना है  जिससे की एक स्वास्थ्य समाज के निर्माण में अधिक से अधिक सुविधा मिल सके।
कैपेड इंडिया: कैंसर जागरूकता,रोकथाम एवं प्रारम्भिक जांच ट्रस्ट (कैपेड इण्डिया) भारतीय ट्रस्ट अधिनियम द्वारा 2014 में पंजीकृत एक अग्रणी संस्था है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि इसका निर्माण कैंसर सम्बन्धी नई नई जानकारियों को आम जनता तक पहुचाने के लिए किया गया है।
पिंकथान: सबसे पहली पिंकथान दौड़ का आयोजन 2012 में स्तन कैंसर की जागरूकता हेतु किया गया था। इसका आयोजन यूनाइटेड सिस्टर्स एवं मैक्सिमस माइस एन्ड मीडिया सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था।इसका उद्देश्य महिलाओ के बीच स्तन कैंसर व अन्य मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना था।पिंकथान के संस्थापक टीवी कलाकार मिलिंद सोमन और रीमा संघवी हैं।

No comments