Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

न्यायाधीश को न्याय दिलाने अधिवक्ता उतरे मैदान में।

उन्नाव - जनपद उन्नाव मे कार्यरत  महिला जज जया पाठक के साथ उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी की प्रथम सूचना रिपोर्ट उन्नाव पुलिस द्वारा न लिखे जाने के विरोध मे उन्नाव बार एसोसिएशन के सदन में सुबह एक बैठक अध्यक्ष व महांमत्री द्वारा आहुत की गई जिससे सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एक स्वर में उन्नाव पुलिस की निंदा करते हुए FIR दर्ज न होने तक अनवरत आंदोलन की बात कही। उसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष सतीश शुक्ल, अध्यक्ष गिरीश मिश्र, महामंत्री सुशील शुक्ल , ललित पांडे, ऋषभ द्विवेदी, सुनील श्रीवास्तव, राहुल द्विवेदी, हरीश अवस्थी, सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय उन्नाव का नारेबाज़ी करते हुए घेराव किया औंर 24 घंटे के अन्दर निल क्राइम नम्बर मे fir दर्ज करने की मांग की ।



No comments