किसानों के आसुंओं से भीगा शहर
उन्नाव- जनपद का शहर मुख्यालय आज किसानों की पीडा से द्रवित हो उठा,शायद इसीलिए बारिश ने भी शहर को भीगो दिया था। चारों ओर शहर किसानों से घिरा था आन्दोलन कर्ता अलग-अलग थे, सभी की समस्या अलग-अलग थी, लेकिन खास बात एक थी कि सभी किसान थे। यूपीएसआईडीसी से पीड़ित किसान गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में कचहरी पुल पर बारिश के बीच डटे रहे तो दूसरी ओर निराला प्रेक्षागृह मे भा•कि•यू•लोकतांत्रिक संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद के कई सैकडा किसान अपनी समस्याओं को लेकर महापंचायत मे डटे रहे। महापंचायत मे आवारा पशुओं से हो रहे फसल नुकसान और गांवों मे मिल रहे सरकारी आवासों मे बंदरबांट को तत्काल रोकने की गुहार जिलाध्यक्ष ने जनपद प्रशासन से लगाई।

No comments