पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले भूख से नही मर रहे है ।
डेस्क - पेट्रोल और डीजल की बेलगाम होती कीमतों को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस ने सही ठहराया हैं। अल्फोंस ने कहा कि पेट्रोल और डीजल खरीदने वाले लोग भूख से नहीं मर रहे हैं पेट्रोलियम उत्पादों से मिलने वाला पैसा गरीबों के कल्याण में खर्च किया जाएगा और सरकार ने फैसला समझदारी से लिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं उन्हें टैक्स देना ही होगा पेट्रोल कौन खरीदता है? जिसके पास कार और बाइक है, वही पेट्रोल और डीजल खरीदता है और वह भूख से नहीं मर रहा है जो लोग इसे ले जा सकते हैं उन्हें टैक्स देना होगा ।

No comments