उन्नाव महोत्सव के आयोजन पर हुई चर्चा
उन्नाव विकास संस्थान की बैठक गणेश मण्डपम गेस्ट हाउस में सम्पन हुई। बैठक में प्रमुख रूप से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर 13 दिवसीय उन्नाव महोत्सव के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्नाव महोत्सव आयोजन की प्रतीक्षारत अनुमति प्रशासन द्वारा अब तक ना दिए जाने पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने निंदा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लौह पुरुष सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को उन्नाव महोत्सव के रूप में मनाने को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल संस्थापक अशोक पटेल"शिव" के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया से सीघ्र भेट करेगा।
बैठक में जनता दल यूनाइटेड के जिलाअध्यक्ष गोपी चरण कनौजिया ने कहा कि सरदार पटेल जैसे महापुरुष की जयंती पर आयोजित होने वाले 13 दिवसीय कार्यक्रम को प्रशासन द्वारा अनुमति न दिया जाना निंदनीय है। जनता दल यूनाइटेड उन्नाव पटेल जी के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर उन्नाव के लोगों तथा उन्नाव विकास संस्थान को हर संभव मदद करेगा। उक्त सामाजिक कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन द्वारा नही दी गयी तो जनता दल यूनाइटेड उन्नाव के कार्यकर्ताओं द्वारा वैकल्पिक धरना व प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्नाव विकास संस्थान के प्रबंधक व संस्थापक अशोक पटेल"शिवा" ने कहा कि उन्नाव महोत्सव लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती उन्नाव की जनता द्वारा सम्मान स्वरूप मनाया जाता है। ऐसे में प्रशासन से एक प्रतिनिधि मंडल सरदार पटेल जयंती पर किये जा रहे कार्यक्रम को लेकर मिलेगा।
उन्नाव महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष अतुल विक्रम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्नाव की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान होती है, ऐसे में महापुरुष की जयंती पर उक्त कार्यक्रम उन्नाव की प्ररिभाओ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
बैठक में प्रमुख रूप से जनता दल यूनाइटेड उन्नाव अध्यक्ष गोपी चरण कनौजिया, संस्थापक अशोक पटेल शिवा, जय सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना सिंह, रानी सिंह, गोल्डी, अनुभव तिवारी, अतुल विक्रम पटेल, सतपाल सिंह, कौशलेंद्र मिश्र, सुरेंद्र विश्वकर्मा, योगेंद्र गौतम, जय सिंह(मीडिया प्रभारी), सुखसागर पटेल, संदीप रावत, आशीष पटेल, रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।

No comments