Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अपनी सुरक्षा स्वयं करें, उन्नाव पुलिस सो रही हैं।

उन्नाव- जी हां सूबे के मुखिया दावे चाहे जितने कर ले लेकिन हकीकत कुछ और ही है। उसी का उदाहरण है जनपद उन्नाव की खराब पुलिसिंग जो अब जनपद की पहचान बन चुकी हैं। शहरों के चौराहे हो या गांवों की गलियां बखौफ बदमाशों की उपस्थिति हर जगह है। मारपीट, छेड़छाड़, रंगदारी, अवैध वसूली चरम पर है जनपदवासियों के माथे पर भय की लकीरों ने डेरा जमा रखा है, आलाधिकारी सफाई पेश करने को ही अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। जिसके कारण सूबे के मुखिया की कार्यशैली पर लोगों ने अंगुलियां उठानी शुरू कर दी है,पुलिस से शहर में बेखौफ घूम रहे, शोहदों ने आज सुबह मोतीनगर मोहल्ला निवासी अखिलेश और उसकी बहन के साथ मारपीट की अखिलेश की गलती इतनी थी कि उसने बहन की ओर देखकर फब्तियां कर रहे शोहदों का विरोध किया था जिसका खामियाजा उसको अपनी बहन और स्वयं की पिटाई के रूप में चुकाना पडा, उससे भी ज्यादा दुखद उन्नाव पुलिस का रवैया रहा जो एक किमी की दूरी एक घंटे में भी तय नही कर पाई।

No comments