Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ग्रीनपार्क में होगा पहला फ्लड लाइट दिलीप ट्रॉफी मैच*



कानपुर - शहर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 13 से 22 सितम्बर तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सबसे बड़ी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर का मैच फ्लड लाइट में कराया जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए कोई टिकट नहीं रखा गया है, दर्शक मुफ्त में इस मैच का आनंद ले सकेंगे।

*इंडियन ब्लू और इंडियन रेड टीम होगी आमने सामने*

- दिलीप ट्रॉफी के दो मैचों की मेजबानी पहली बार ग्रीनपार्क स्टेडियम को मिला है। यह दोनों मैच ग्रीनपार्क के दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे।

- यूपीसीए के डायरेक्टर एस के अग्रवाल ने बताया, ''दोनों टीम सोमवार को कानपुर पहुंच जाएगी, जो शाम को स्टेडियम में अभ्यास भी करेंगी।

*ये स्टार खिलाड़ी होंगे शामिल*

- इंडियन ब्लू टीम में - सुरेश रैना (कप्तान), सुमित गोयल, केएस भारत, एआर एसवाराम, मनोज तिवारी, दीपक हुडा, विजय शंकर, ईशान किशन (विकेट कीपर), जयंत यादव, भार्गव भट्ट, इशांत शर्मा, अंकित राजपूत, के कामत और जयदेव उनादकट होंगे।

- इंडियन रेड टीम में - अभिनव मुकुंद (कप्तान),  प्रियांक पांचाल, सुदीप चटर्जी, इशांक जग्गी, अम्बाती रायडू, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, बाबा इंद्रजीत, के गौतम, करन शर्मा, बासिल थापी, धवन कुलकर्णी, अशोक डिंडा, राहुल सिंह और सीवी मिलिंद होंगे।

No comments