Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ट्रेन की चपेट में आने से क्रॉसिंग क्रॉस कर रहे बाइक सवार युवक की मौत



उन्नाव-
गंगा घाट कोतवाली के अंतर्गत सरैया क्रॉसिंग क्रॉस कर रहे युवक की मौके पर मौत हो गई युवक मुकेश पुत्र दयाराम ग्राम पदमपुर थाना रुरा जो कि अपने साथी तुलसी पुत्र खुशी लाल दोनो थाना रुरा ग्राम पदमपुर से अपने पिता दयाराम जिनका कानपुर में किसी हॉस्पिटल में आज ऑपरेशन था उनको खाना लेकर शुक्लागंज सरैया मार्ग गंगा बैराज रोड से जा रहा था तभी बीच में सरैया क्रॉसिंग पर बंद क्रॉसिंग क्रास कर रहा था उसी समय कानपुर से ट्रेन आ रही थी जिसको वह सही से देख नहीं दे पाया ध्यान बटने के कारण युवक मुकेश जोकि TVS गाड़ी नंबर यूपी 77 R 6554 से सवार था जो कि ट्रेन से टकरा गया जिसे युवक की मौके पर ही मौत हो गई व गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई युवक की उम्र लगभग 22 साल बताई जा रही है घटना लगभग 11:55 के आस-पास की है पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया व उचित कार्यवाही कर लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया

No comments