यूपी पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह का तीन महीने कार्यकाल और बढ़ा
लखनऊ - यूपी पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ गया है। उनकी कार्य प्रणाली को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने केन्द्र सरकार को आवेदन पत्र भेजा है। सुलखान सिंह इसी माह 30 तारीख को सेवनिवृत्त हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सुलखान सिंह की कार्य प्रणाली और विभाग पर उनकी अच्छी पकड़ को देखते हुए उन्हें सेवा विस्तार देने का निर्णय भी ले लिया है।डीजीपी सुलखान सिंह का तीन माह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। बताया है कि सुलखान सिंह को मुख्यमंत्री योगी ने 21 अप्रैल को जावीद अहमद की जगह उस समय प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था। जब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार चारो तरफ से घिरी हुई थी। प्रदेश में बढ़ते अपराध को देखते हुए आम जनमानस विपक्ष भी सरकार पर हमलावर था।
सुलखान सिंह 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके कार्यभार संभालते ही पुलिस हरकत में आ गयी है। प्रदेश में कानून का राज्य कायम करने के लिए उन्होंने विशेष अभियान भी चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 430 से अधिक मुठभेड़ में करीब डेढ़ दर्जन शातिर अपराधियों को भी मार गिराया है। अपनी सरकार के छह माह पूरा होने पर 19 सितम्बर को आयोजित वार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने इसके लिए प्रदेश पुलिस मुखिया की सराहना भी की थी। योगी वर्तमान पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को अभी कुछ और समय तक बनाये रखना चाहते हैं।

No comments