सीएसआईआर कल मनाएगा प्लैटिनम जुबिली
लखनऊ - सीएसआईआर-भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-आईआईटीआर), लखनऊ में दिनाँक 28 सितम्बर, 2017 प्रातः 10.30 बजे सी.एस.आई.आर. प्लैटिनम जुबिली स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एस.एच. जैदी सभागार में किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. एस.जे.एस. फ्लोरा, निदेशक, राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, रायबरेली ने शीर्षक: “मोनोआइसोएमाइल डीएमएसए, आर्सेनिक विषाक्तता के लिए एक नई औषधि” पर स्थापना दिवस व्याख्यान देने का आमंत्रण स्वीकार किया है। डॉ. वी.पी. कांबोज, अध्यक्ष, निदेशक मण्डल, बायोटेक कंसोर्टीयम इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली एवं पूर्व निदेशक सीएसआईआर-केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
No comments