Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जयराम-धूमल समर्थक आपस में भिड़े बीजेपी हिमांचल में सीएम को लेकर पेंच

the penpal news

हिमांचल -हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है पूर्ण बहुमत के साथ जीतकर आई बीजेपी सीएम पद के बारे में फंस गई है पार्टी ने निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा लेकिन बीजेपी पर्यवेक्षक के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर के समर्थकों में जमकर नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन हुआ

दिल्ली से आए बीजेपी पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री पद के दावेदारों और पार्टी के पदाधिकारियों के बीच गुरुवार 21 दिसंबर की शाम को शिमला में हुई बैठक बेनतीजा रही। इस सिलसिले में केंद्रीय पर्यवेक्षको की शुक्रवार को बीजेपी सांसदों के साथ बैठक हुई। धूमल के बेटे और पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर के पर्यवेक्षक से ना मिलने की  खबरों के बीच अनुराग ठाकुर ने सफाई दी,कि वे संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं, ऐसे में पर्यवेक्षक से उनके  नहीं मिलने की खबरें ठीक नहीं है। शुक्रवार को पर्यवेक्षक शिमला से दिल्ली लौट गए अब बीजेपी संसदीय दल की बैठक में ही सीएम पद पर निर्णय लेने की उम्मीद है धूमल समर्थक सीएम पद को लेकर अड़े हुए हैं

सूत्रों के मुताबिक पर्यवेक्षको ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सिराज के विधायक जयराम ठाकुर, शिमला  शहरी क्षेत्र के विधायक सुलेष भारवद्वाज , पार्टी अध्यक्ष सतपाल सती और नाहन के विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल से अकेले में बातचीत की।

धूमल-जयराम समर्थकों के बीच नारेबाजी

शुक्रवार को शिमला में नर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक  के दौरान भी बाहर प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर के समर्थकों का नारेबाजी  जारी रही।

जयराम समर्थकों का नारा- 'जय राम जी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं।'

धूमल समर्थकों का नारा- 'पूरा हिमाचल बोल रहा है, धूमल धूमल बोल रहा है।



No comments