Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सब इंस्पेक्टर रह चुके है जज ओ पी सैनी

The Penpal News Delhi

जस्टीस ओ पी सैनी की अगुवाई वाली स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को ए राजा, द्रमुक सांसद कनिमोझी और अन्य लोगों को टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में बरी कर दिया। यह घोटाला 2007-08 में टू-जी स्पेक्ट्रम का आवंटन जुड़ा हुआ है, जिसमें कैग की एक रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख 76 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। मामले में ट्रायल की शुरुआत 2011 में हुई थी। कोर्ट ने सीबीआई के मामले में 17 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय किए, जिसके तहत आरोपी को 6 महीने की सजा के साथ उम्रकैद हो सकता है।

दिल्ली सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त न्यायाधीश ओपी सैनी ने इस मामले को संभाला, जब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जीएस सिंघवी और एके गांगुली के खंडपीठ ने सरकार को विशेष न्यायालय के गठन का आदेश दिया।

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक जस्टिस सैनी ने अपना कैरियर 1981 में दिल्ली पुलिस में सब  इंस्पेक्टर के रूप में शुरू किया था। सैनी को स्पेशल पोटा जज के रूप में ख्याति मिली। सैनी ने ही रेड फोर्ट शूट आउट केस में फैसला  सुनाया था  मामले में सभी आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

बेहद अनुशासित  ओपी सैनी के बारे में कहा जाता है कि वे एक बड़े कॉरपोरेट हाउस के एक परिवार के सदस्यों को डांट दिया था। और चेतावनी दी थी कि वे आपस में  बातचीत न करें, जिससे कोर्ट की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी ।



No comments