Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अब मुस्लिम महिलाये अकेले भी जा सकती है हज यात्रा पर - मोदी

thepenpalnews.in

नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कानून में बदलाव लाते हुए ,वार्षिक हज यात्रा के लिए महिलाओं को बिना किसी  पुरुष संरक्षक के यात्रा करने की अनुमति दे दी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में इस बात का एलान किया है।

पीएम मोदी ने '2017 के अंतिम संस्करण में रविवार को कहा, "मैंने देखा है कि अगर कोई मुस्लिम महिला हज यात्रा के लिए जाना चाहती  है तो वह बिना' महरम '(एक पुरुष संरक्षक) के भी जा सकती है। " उन्होंने कहा, जब मैंने इसके बारे में पता किया तो मुझे पता चला कि हम लोग ही हैं, जो महिलाओं के अकेले हज पर जाने के लिए रोक लगा रखी हैं। इस नियम का अन्य इस्लामिक देशों में अनुपालन नहीं है।"

पीएम मोदी ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय ने यह प्रतिबंध हटा दिया है और अब मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी पुरुष संरक्षक के हज यात्रा की अनुमति है। उन्होंने कहा, "अब तक, 1,300 महिलाएं बिना महरम के हज यात्रा के लिए आवेदन कर चुकी  हैं।" उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की तरह समान अवसर मिलना चाहिए।

No comments