Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पाकिस्तान को मिलने वाली 25 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता राशि अब रोकनी होगी - ट्रंप

thepenpalnews.in

न्यूयॉर्क - अमेरिकी सरकार पाकिस्तान को 25 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता राशि को रोकने पर विचार कर रही है जो यह दिखाता है कि ट्रम्प प्रशासन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई नहीं करने से असंतुष्ट है


न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, क्या पाकिस्तान को सहायता राशि नहीं देनी चाहिए ट्रम्प उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियान पर सहयोग करने में विफल रहने पर सजा की चेतावनी देंगे। ट्रम्प प्रशासन में इस मुद्दे पर आंतरिक बहस छिड़ी हुई है।
खबर में कहा गया है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तब से तनाव बना हुआ है जब राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान "अराजकता, हिंसा और आतंकवाद फैलाने वाले लोगों को पनाहगाह देता है।" पाकिस्तान को वर्ष 2002 से 33 अरब डॉलर से अधिक सहायता मुहैया कराने वाला अमेरिका ने अगस्त में कहा था कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादी समूह के खिलाफ और अधिक कार्रवाई नहीं करता तब तक 25 करोड़ 50 लाख डॉलर का धन रोकना होगा ।

No comments