जाधव बयान को लेकर सपा ने की आलोचना,नरेश अग्रवाल का आधे घंटे में ही यू टर्न
thepenpalnews.in
उन्नाव - कुलभूषण जाधव के बारे में अपने बयान पर बवाल के बाद समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं पहले उन्होंने जाधव के साथ पाकिस्तान की रवैये को सही ठहराने वाला बयान दिया था , लेकिन जब उनकी अपनी पार्टी सहित अन्य पार्टी के नेताओं उनके बयान की आलोचना की तो उनके सुर बदल गए,
इस बयान पर हुआ बवाल
एक न्यूज एजेंसी को अपने दिए गए बयान में राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा, 'अगर वह (पाकिस्तान) कुलभूषण जाधव को आतंकवादी मानता है, तो वह उसी हिसाब से ही व्यवहार करेगा। हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए। पाकिस्तान के जेलों में सैकड़ो भारतीय बंद हैं, ऐसे में उनके भी बात होनी चाहिए, केवल जाधव का नहीं।

No comments