GST का झटका दूसरे माह भी सरकार की कमाई घटी
thepenpalnews.in
उन्नाव - 'जीएसटी संग्रह में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई और नवंबर में घटकर केवल 80,808 करोड़ रुपये रह गए। इससे पूर्व में यह 83,000 करोड़ रुपये था। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कुल जीएसटी संग्रह 25 दिसंबर तक 80,808 करोड़ रुपये रहा ,
नवंबर में कुल 53.06 लाख रिटर्न भर गए जीएसटी का कार्यान्वयन पांचवें महीने में कुल 80,808 करोड़ रुपये से 7,798 करोड़ रुपये मुआवजा उपकर के रूप में आए थे। माह के दौरान 13,089 करोड़ रुपये सेंट्रल जीएसटी सीजीएसटी, 18,650 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी और 41,270 करोड़ रुपये एकीकृत माल और सेवा कर आईजीएसटी के रूप में आए थे।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक माह के दौरान आईजीएसटी केड्रिट से केंद्रीय और राज्य स्तर के जीएसटी के भुगतान के लिए समायोजन के तहत 10,348 करोड़ रुपये आईजीएसटी से सीजीएसटी खाते और 14,488 करोड़ रुपये आईजीएसटी से एसजीएसटी खाते में भेजे गए।
बयान के अनुसार इस प्रकार, निपटान के तहत कुल 24,836 करोड़ रुपये आईजीएसटी से सीजीएसटीः एसजीएसटी खाते में स्थानांतरित किये गए। इस प्रकार, 25 दिसंबर तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में सीजीएसटी और एसजीएसटी का कुल संग्रह क्रमशः 23,437 करोड़ रुपये और 33,138 करोड़ रुपये का रहा।

No comments