Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अवैध संबधों को लेकर नए प्रेमी के साथ मिल पुराने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

एक पखवाड़े बाद पुलिस ने किया घटना का खुलासा-
उन्नाव। अवैध संबधों के चलते विवाहित महिला ने अपने पुराने प्रेमी की हत्या नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में कर दी। मृतक के भाई ने पुलिस में महिला व उसके पति पर हत्या की आंशका जता कर पुलिस को तहरीर दी थी। 
थाना सोहरामऊ के ग्राम सेमरा मे रहने वाले प्रकाश लोध के अवैध संबध गॉव की ही एक विवाहित महिला केतकी पत्नी अनिल कुमार के साथ पिछले कई वर्षो से चल रहे थे। किंतु महिला के अवैध संबध कुछ माह पूर्व नए प्रेमी अकिंत उर्फ लोहा सिंह से हो गए थे। घटना के दिन उसका नया प्रेमी उसके घर में ही महिला के साथ रंगरेलियॉ मना रहा था कि तभी उसका पुराना प्रेमी शराब के नशे की हालत में वहॉ पहुंच गया। जहॉ उसने अपनी प्रेमिका को नए आशिक के साथ हमबिस्तर देख आगबबूला हो गया। इसी बीच महिला व उसके नए प्रेमी ने प्रकाश की हत्या कर उसके शव को बाहर फेक दिया। जिससे गांव मे सनसनी फैल गई।
मृतक के भाई ने पुलिस में महिला व उसके पति के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा दोनो को गिरफ्तार कड़ाई से पूंछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका पति अजगैन थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर स्थित सूर्या ढाबा में शाम से लेकर सुबह तक काम करता था। इस बीच उसके अवैध संबध मृतक प्रकाश से हो गए। कुछ वर्षो बाद उसका मन अपने पुराने प्रेमी से हटकर नए प्रेमी अकिंत उर्फ लोहा सिंह के साथ हो गए। किंतु पुराना प्रेमी राहा में रोड़ा न बने इसी के चलते अचानक आ धमके पुराने प्रेमी को नए प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और लाश का बाहर फेक दिया। पुलिस ने जांच में महिला के पति को निर्दोष मानते हुए उसे घटना से अलग कर दोनो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

No comments