आपसी विवादों के चलते युवती ने लगाई फांसी, मौत
उन्नाव। थाना बीघापुर अन्तर्गत थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गोपी में एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । जानकारी के अनुसार गुड़िया उम्र 14 वर्ष पुत्री स्व पप्पू जो अपने भाई सोनू के साथ रहती थी रविवार सुबह किसी बात को लेकर बड़े भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था उसी से वह नाराज थी सोनू मजदूरी करता है झगड़े के बाद वह मजदूरी करने चला गया दोपहर में जब वह घर वापिस आया तो घर के दरवाजे अंदर से बंद थे आवाज देने पर जब घर के दरवाजे नही खुले तो छत के रास्ते से घर मे प्रवेश किया जहां अंदर कमरे की छत की धन्नी से गले मे साड़ी के फंदे से संदिग्ध हालत में गुड़िया लटकी थी मृतका की दो बड़ी बहनो बाबू व विटाना की शादी हो चुकी है माँ बाप की भी मृत्यु साल भर पहले हो चुकी है मृतका अपने भाई सोनू के साथ अकेले रहती थी ।मृतका को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

No comments