चाकू की नोक पर तीन लाख की लूट
उन्नाव। थाना बिहार के अन्तर्गत थाने से महज 200मीटर दूरी पर सीमेंट एजेंसी पैसे देने जा रहे युवक की बाइक में कार सवार बदमाशो ने टक्कर मार उसे सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान वह सड़क पर जा गिरा। जब तक वह संभल पाता, उसे हांकी से पीट कर चाकू की नोक पर लूट लिया। लुटेरों द्वारा मारपीट से गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने बिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहॉ उसकी हालत
गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार अकुंर तिवारी पुत्र प्रेमनारायण तिवारी निवासी हिन्दूपुर थाना बिहार की बिहार पेट्रोल पम्प के पास ट्रेडर्स की दुकान है, उसी के सिलसिले में वह पाटन के पास सीमेंट एजेंसी 3लाख रूपए देने के लिए जा रहा था। अभी वह बिहार थाने से महज 200मीटर दूर पाटन रोड पर अपनी बाइक से पहुंचा ही था कि पीछे से सफेद कार सवार बदमाशो ने उसकी बाइक में टक्कर मार गिरा दिया। इस दौरान वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक वह सभंल पाता कि कार सवार लुटेरो ने कार से निकल उसे हाकीं से पीटना शुरू कर दिया। लुटेरो ने अकुंर के बेहोश हो जाने के बाद उसके पास से 3लाख रूपए व उसके पास से सोने दो चैन, हाथ का सोने का कंगन व दो सोने की अंगूठी लूट ली। तथा भाग निकले। इस दौरान वहॉ से निकल रहे राहगीरो ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने उसे बिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहॉ उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। होश आने पर लूट के शिकार अकुंर ने राहुल सिंह पुत्र लवकुश दीपू व ज्ञानू सिंह पुत्रगण अवधेश सिंह निवासीगण बजौरा रवि निवासी भदिया व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। लूट के शिकार युवक अंकुर की मॉ गुड्डी देवी कुंदनपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं।

No comments