अब पानी की बर्बादी पर देना होगा जुर्माना
thepenpalnews.in
उन्नाव -पानी की बर्बादी करना अब नगरवासियो को मंहगा साबित होने वाला है। अगर किसी ने भी बेवजह पानी बहा दिया तो उसे जुर्माना भरना होगा यह जुर्माना पानी बहाने वाले से नगरपालिका वसूल करेगी , एक बार में जुर्माना लगने के बाद भी उसे दोहराने पर जुर्माना भी दोगुना हो जाएगा। इसकी पुनरावृत्ति करने पर हर बार दोगुने का दोगुना हो जाएगा।
पानी की संचय करने और इसे किसी भी हाल में बर्बाद न करने का आह्वान तो सरकारों द्वारा लगातार किया जाता रहता है । अक्सर सरकारी कार्यक्रमों में पानी बचाने की अपील भी जाती है इसके बाद भी पानी की बर्बादी नहीं रुकती यह देखकर अब नगर पालिका ने आह्वान और अपील को किनारे कर सख्ती बरतने की मन बनाया है। नपा के अधिकारियों के माने तो अब शहर क्षेत्र में जहां कहीं लोग टोटियां खुली छोड़ दें या घर से पानी को किसी भी प्रकार व्यर्थ बहाया जाए तो संबंधित व्यक्ति पर 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उसे पानी न बहाने की हिदायत भी दी जाएगी। इसके बाद भी अगर वह ऐसा करता है तो जुर्माना भी दोगुना हो जाएगा साथ ही इसकी पुनरावृत्ति करने पर जुर्माना हर बार दोगुने का दोगुना दिया जाएगा।

No comments