6 जनवरी तक1से कक्षा 8 के सभी विद्यालय रहेंगे बंद_ डीएम
उन्नाव - भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी उन्नाव ने जनपद के समस्त विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है । वहीं पर विद्यालय जा रहे नौनिहालों में खबर सुनते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी है । जहां पर मासूम भीषण ठंड के चलते विद्यालय जाने से कतरा रहे थे वहीं पर देखने वाला पहलू होगा कि कितने विद्यालयों पर जिलाधिकारी के आदेश का असर होता है
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने भीषण ठंड को देखते हुए आगामी 6 जनवरी तक जनपद के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। देखने का विषय होगा कि आदेश कितने विद्यालय संचालकों पर असर करता है कितने विद्यालय भीषण ठंड में भी खुले रहते हैं
No comments