स्कूटी सवार युवको ने महिला का बैग छीन अस्सी हजार लूट लिए
उन्नाव। सदर कोतवाली चौ
की मगरवारा रहने वाली
महिला सावित्री देवी पत्नी विनोद सिंह देवी खेड़ा अपने घर से शहर सामान खरीदने आ
रही थी। उसे गांव के मंगरवारा से टैम्पों जरिए शहर आना था। इसी बीच गांव की तरफ से
आ रहे ब्लेक कलर के हेलमेट लगाए स्कूटी सवार युवको ने राजू त्रिवेदी की फैक्टी के
पास उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, उसके पास से बैग में रखे अस्सी हजार
रूपए व उसकी जंजीर छीन भाग निकले। उसने मोबाइल से पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस
पर आनन फानन सीओ सिटी व मगरवारा चैकी प्रभारी घटना स्थल पर जा पहुंचे। इस दौरान
पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की। वहीं पुलिस ने वाहन चेकिंग कर अभियुक्तो की
तलाशी शुरू कर दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

No comments