Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक गंभीर

उन्नाव- सड़क दुर्घटना में अधेड़ सहित तीन घायल हो गए। एक युवक को मामूली चोट होने चलते उसने प्राथमिक चिकित्सा करा वापिस घर चला गया। शेष अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहॉ चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो युवको की हालत चिंताजनक देख उनकी प्राथमिक चिकित्सा कर उन्हे कानपुर रेफर कर दिया। 
पहली घटना थाना नवाबगंज की है जहॉ एक अज्ञात अधेड़55 अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने नवाबगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहॉ उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहॉ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
दूसरी घटना थाना गंगाघाट की है जहॉ राहुल 17 पुत्र रामबहादुर निवासी रऊतापुर गंगाघाट किसी काम को लेकर कानपुर की ओर जा रहा था। अभी वह शुक्लागंज की टाकीज के पास से स्कूटी से गुजर रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार टैम्पो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की मदद से उसे पुलिस ने गंगाघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहॉ उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहॉ उसकी हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया। जहॉ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
तीसरी घटना थाना मौरावां क्षेत्र की है जहॉ उमेश 46 पुत्र राजबीर सिंह निवासी मौरावां किसी काम को लेकर शहर की ओर आ रहा था। अभी वह मौरावां के कचहरी के पास से गुजर स्कूटी से गुजर रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार टैम्पो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की मदद से उसे पुलिस ने मौरावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहॉ चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। वहीं ज्यादा चोट न होने के चलते वह स्वयं अपने घर चला गया। 

No comments