आग तापने के दौरान किशोरी झुलसी
उन्नाव- आग ताप रही किशोरी के कपड़ों में आग पकड़ने के बाद वह आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहॉ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सदर कोतवाली के अन्तर्गत सोनी 18 पुत्री मुन्नीलाल निवासी दरबारीखेड़ा सुबह गत दिनों की अपेक्षा काफी सर्दी होने के चलते अलाव के पास खड़ी हो कर आग ताप रही थी। इसी बीच उसका रुपट्टा हवा से उड़ कर अलाव की तरफ बार-बार जा रहा था। जिसको लेकर अलाव के पास बैठे राम प्रकाश, दिनेश आदि ने कई बार उससे रुपट्टा दुरस्त करने की बात कही। लेकिन किशोरी उनकी बातों का अनसुना कर दिया। इसी बीच फिर से उसका रुपट्टा आग की तरफ हवा के साथ गया। उसी दौरान अलाव में अचानक तेज हुई आग ने रुपट्टा को पकड़ लिया। जब तक आसपास बैठे लोग समझ पाते, तब तक किशोरी आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन उसके पिता मुन्नीलाल जिला अस्पताल ले कर आए। जहॉ उसे भर्ती कर चिकित्सको ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहॉ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
No comments