17 जनवरी से सपा उतरेगी सडकों पर - अखिलेश
thepenpalnews.in
समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है,इसी संबंध में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में लड़ रहे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्याएं, लोकसभा चुनाव, मतदाता पुनरीक्षण के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलू की बर्बादी, धान खरीद में लूट, खाद, बीज न मिलना, बिजली के दामों में वृद्धि, गन्ना भुगतान का बकाया जैसे किसानों की समस्याओं के बारे में तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आत्महत्या, ठंड से होने वाली मौतों पर पीड़ित परिवारों की बीजेपी सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही लोकसभा चुनाव में विकल्प है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास ऐसा निष्ठावादी कार्यकर्ता नहीं है, जैसे समाजवादी पार्टी के पास हैं बैठक में प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से लोकतंत्र को बचाने में रात दिन एक कर 2019 में बूथ-बूथ पर संघर्ष करेगा, कार्यकर्ताओं को बूथ बचाने के लिए युद्ध लड़ना है बैठक में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, नेता विरोधी दल विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, माता
प्रसाद पाण्डेय, इन्द्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, बलराम यादव और आरके चैधरी, एसआरएस यादव और अरविन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments