ओवरटेक करने के चलते पिकअप खन्ती में जा गिरी, चालक समेत दो गम्भीर
उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर ओवरटेक करने के चलते पिकअप खन्ती में जा गिरी जिसमे चालक समेत दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों को सुमेरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ उनकी हालत गम्भीर होने के चलते प्राथमिक इलाज लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार थाना क्षेत्र के सुमेर पुर बक्सर मार्ग पर स्थित कपूर पुर गाँव के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चलते तेज रफ़्तार पिकअप यूपी ३२ बीएन ४१९२ खन्ती में जा गिरी जिसमे सवार चालक नसीम व सहयोगी कल्लू गम्भीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हे सुमेरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहाॅ उनकी हालत गंभीर देख उन्हे जिला रेफर कर दिया गया।

No comments