आपसी रंजिश मे महिला को विक्रम से कुचला
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महिलाओं से हुये आपसी विवाद में डग्गामार वाहन चालक ने आपा खोकर एक महिला के ऊपर विक्रम चढा दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं चालक मौके से फरार है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गाँव अन्टवा मजरा समसपुर अटिया कबूलपुर निवसी रज्जन सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह ने बताय कि गत ए२६ दिसम्बर को वह अपने खेत सींच रहा थाए दोपहर बाद गाँव निवासी ज्ञान सिंह ;बबलूद्ध एक डग्गामार विक्रम टैम्पो यू पी ३५ टी ५६८६ चलाता है जिससे पुराना विवाद चल रहा था जिसके चलते मंगलवार २६ दिसम्बर को रज्जन की पत्नी बबली को ज्ञान सिंह की पत्नी लक्ष्मी माँ शम्भूदेई ने मारा पीटा था तभी ज्ञान सिंह नशे की हालत में टैम्पों लेकर गाँव पहुँच गया जहां बबली गाँव में ही सड़क के किनारे किसी के घर के पास खड़ी थी। ज्ञान सिंह ने अपनी डग्गामार टैम्पों बबली के ऊपर चढ़ा दी जिससे वह मौके पर ही गिरकर अचेत हो गई जब सूचना पर घायल का पति पहुँचा तो टैम्पों चालक ज्ञान भाग कर जा रहा था वहाँ पहुँच कर पत्नी की स्थित देख वह अवाक रह गया। उसके अनुसार डायल १०० को सूचना दी जब तक डायल १०० पहुँच पाती तब उसकी पत्नी की स्थिति नाजुक होने के कारण वह जिला अस्पताल लेकर गया जहां पत्नी जीवन व मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। पीड़ित पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है घटना वाली बिक्रम टैम्पों पीड़ित पति के भाई की है और चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है
No comments