Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लेखपाल के कब्जे से खाली कराई जमीन

उन्नाव। जहाँ सी एम दंबगो के चंगुल से अवैध कब्जे छुड़ाने का अभियान चलाया जा रहा है वहीं टाउन मोहान में लेखपाल के कब्जे से बेशकीमती चार विसुवा जमीन को तहसील प्रशासन के निर्देश पर टाउन के अधिकारी व कर्मचारियों ने बाउंड्रीवाल तुड़वा कर कब्जा मुक्त कराया।
नगर पंचायत मोहान के मोहल्ला निवासी तहसील हसनगंज में तैनात लेखपाल खुशीॅद आलम ने अपने घर के सामने की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा किये हुए थे। जिसको उमाशंकर गौतम,मोहम्मद सहीम,जुबेर,नसीम,रियाज,दिलीप सहित दर्जनों मोहल्लेवासियों ने तहसील दि
वस में डीएम को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल से जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग की थी जिसपर डीएम रवि कुमार एन जी ने एस डी एम से जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच में मोहल्लेवासियों के लगाए गए आरोप सही पाए गये।और आनन-फानन तहसील प्रशासन ने टाउन अधिकारी को बाउंड्री वॉल तुड़वाने के निर्देश दिए। जिसपर नव वर्ष में सोमवार को ईओ अरुण कुमार सिंह व नगर अध्यक्ष हयात रसूल खालिद ने नगर कर्मचारियों को भेजकर अवैध कब्जे की बाउंड्री वॉल गिरवा कर लेखपाल के कब्जे से बेशकीमती जमीन मुक्त करवाया है। जिससे पूरे कस्बे में अवैध जमीन के कब्जा मुक्त होने से हड़कम्प मच गया। एस डी एम मनीष बंसल ने बताया अभी तक अवैध कब्जेदारो को चिन्हित किया गया है जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अब अवैध कब्जे दारो से अभियान चला कर जमीन मुक्त करायी जायेगी।(प्रतीकात्मक छायाचित्र )

No comments