मार्ग दुर्घटनाओं में अधेड़ की मौत आधा दर्जन गंभीर
उन्नाव । घ।ने कोहरे के कारण बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में घटित अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में जहां एक अधेड़ की मौत हो गई । वहीं आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए
घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । यहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है ।
कानपुर नगर के मोहल्ला बर्रा निवासी सुधीर मिश्रा (52) पुत्र देवी प्रसाद मिश्रा शहर के एम टी जी इंफ्रा पावर में वाहन चालक के पद पर कार्यरत था । गत दिवस वह कंपनी मालिक के बच्चों को इनोवा कार से दिल्ली छोड़ने गया था । वापस लौटते समय वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जीटी रोड पर उतरने के बाद घने कोहरे के कारण रास्ता भटक गया और क्षेत्र के बिल्लौर मार्ग पर आ रहा था । इस मार्ग पर ग्राम पंचू पुरवा के निकट घने कोहरे के चलते विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी कार भिड़ गई ।इस भिड़ंत में कार चालक सुधीर मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । मृतक की जेब में मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई । पुलिस की सुचना पर मृतक के परिजन यहाँ पहुँचे ।मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता मिश्रा तथा पुत्र आयुष (14 )मिश्रा को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक की पत्नी सुनीता ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है । दूसरी घटना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की है। आगरा के मोहल्ला ताजगंज निवासी राहुल पुत्र पंचम सिंह तथा छोटू पुत्र लाखन सिंह एवं जितेंद्र पुत्र तोता राम कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे ।क्षेत्र के एक्सप्रेस वे पर स्थित हवाई पट्टी के निकट घने कोहरे के कारण विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई । टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल सै जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीसरी घटना क्षेत्र के संडीला मार्ग की है ।संडीला मार्ग स्थित आर एस चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक टेंपो पलट गया। जिससे टैम्पो सवार सुशीला पत्नी रामेश्वर निवासी ग्राम गोशा कुतुब , रमजान पुत्र नौशाद निवासी ग्राम मटकुरी तथा रानी पत्नी राजकुमार ग्राम ढोलौव्वा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं । चौथी मार्ग दुर्घटना में शांति देवी पत्नी सरजू प्रसाद निवासी केदार नाथ पुरम मडियांवा लखनऊ गंभीर रुप से घायल हो गई है। सभी घायलों को यहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

No comments