Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तेज रफ्तार टेंपो अचानक मुड़े टैंकर के चलते पलटा, सात घायल

उन्नाव।  तेज रफ्तार  कानपुर की ओर से चले आ रहे टेंपो  राजधानी मार्ग के कट के पास अचानक मुडे आयल टैंकर को देख खुद को संभालने के प्रयास में राजमार्ग के डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिससे टेंपो में बैठे 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना के नजदीक फर्नीचर की दुकान में काम करने वाले कारीगर ने घायलों को निजी वाहन से जिला
अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर चिकित्सा प्रारंभ कर दिया।  जिनमें दो की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया वही 3 यात्री अपनी ड्रेसिंग करा कर घर चले गए। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह कानपुर की ओर से तेज रफ्तार में टेंपो आ रहा था। इसी दौरान मगरवारा पुलिस चौकी के पास अचानक आयल टैंकर मर गया। जिससे टेंपो चालक ने बचाने के प्रयास में राजमार्ग के डिवाइडर से टकरा गया। जिससे टेंपो में  बैठे 7 यात्रियों में से  सलमान 38  पुत्र मच्छर खान  निवासी पुरवा चुंगी  कानपुर, दीपक 42  पुत्र शिवसागर  ग्राम  जारोड़ा  थाना बकेवर फतेहपुर, कनई  पुत्र राम आसरे,  रविकांत  पुत्र नारायण प्रसाद,  मीना  पुत्री  अशोक, अभिलाष  पुत्र  राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के नजदीक एक फर्नीचर की दुकान पर फर्नीचर का काम करने वाले सफीक ने घायलों को बैटरी रिक्शा में बैठा  आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने चार घायलों को गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया। वही अन्य 3 यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर तथा दवाइयां देकर घर भेज दिया। इसी बीच 2 यात्रियों की हालत में सुधार ना देख चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

No comments