Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हीन भावना के चलते किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

उन्नाव।  हाथ टूटने के चलते एक किशोरी ने हीनता के बोध के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने  उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज ले गए।  जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़िया 18 पुत्री अरविंद निवासी वसेना थाना अचलगंज गांव के ही एक विद्यालय की छात्रा है। इसी दौरान साइकिल से विद्यालय जाते समय 2 माह पूर्व वह गिर गई थी। जिससे उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी। उसका इलाज परिजन करा रहे थे। पड़ोसियों ने उसे हाथ ठीक होने की बात कही।  जिस पर उसे लगा कि उसका हाथ कभी ठीक नहीं होगा ।जिससे वह हीन भावना में ग्रसित हो गई।
बुधवार की सुबह पिता अरविंद व उसकी मां पार्वती खेतों में गए थे। घर में खुद को अकेला पा गुड़िया ने खेतों में डालने वाली दवाई पी ली। इसी बीच उसके परिजन घर आ गए। उसकी हालत बिगड़ती देख उन्होंने उसे अचलगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments