वारन्टियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sani Shingh:
उन्नाव - न्यायालय में हाजिर न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। जिससे पुलिस ने दो वारन्टियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
माखी थाना क्षेत्र के किन्ना निवासी मथुरा पुत्र त्रिलोकी पासी काफी समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। उस पर गम्भीर चोरी,शराब, अवैध असलहे के विभिन्न धाराओं में मुकदमा चल रहा है। इसी तरह थाना क्षेत्र के मुलुक गडार के मजरा हुलास खेड़ा निवासी लाखन पुत्र छोटेलाल पर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No comments