हजारों की बैट्रियां हुई चोरी
Sani Shingh:
उन्नाव - माखी थाना क्षेत्र के
पावा बाजार में स्ट्रीट सोलर लाइट की चार बैट्रियां चोरी हो गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के पावा में मण्डी समिति से नौ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। जिसमें बीती रात चार लाईटों सहित चोर बैट्रियां खोल ले गये। सुबह ग्रामीणों को बैट्री चोरी होने की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान पति रामसजीवन ने बताया कि बुधवार को मण्डी समिति से बाजार में नौ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। जिनकी लगभग दो लाख की कीमत की हैं। देर रात कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने चार लाइटों की लगभग पैतीस हजार रुपये की बैट्रियां खोल ले गये हैं। पावा चौकी में पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने कहा बैट्रियां चोरी होने की जानकारी हुई है जांच की जा रही है।

No comments