ड्रग्स टीम की छापेमारी दवा कारोबारी फरार
उन्नाव - आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ में एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व मे टीम ने छापा मारा। स्टोर बिना लाइसेंस के कई वर्षों से चल रहा था। जिसकी स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी। छापे के दौरान स्टोर मालिक फरार हो गया। मौके पर सहयोगी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीम ने पांच दवाओं के सैम्पल जांच के लिए लैब भेज दिया है। टीम ने लगभग पच्चास हजार की दवाएं जब्त कर कार्रवाई की।
थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा निवासी गजराज लगभग पांच साल से नगर पंचायत कुरसठ में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चला रहा था। जिसमें नकली असली दवायें महगे दामों पर बेचता था। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत पर उपजिलाधिकारी सफीपुर कृपा शंकर के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और रायबरेली के इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान स्टोर मालिक मौके से भाग निकला उसके सहयोगी थाना क्षेत्र के कटिघरा निवासी सकील पुत्र कल्लू से स्टोर का लाइसेंस दिखाने को कहा गयी जो कोई कागज नहीं दिखा सका। ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर बिना नाम व बिना लाइसेंस के संचालित कर रहा था। उसमें लगभग पच्चास हजार की दवाएं मिली है। जिसमें आइबूप्रोफेन, सेटजेन एल, हैस्पर एक्स टी, पैरासिटामोल, एल वी सेट, जैसी पांच दवाओं का सैम्पल भर दिया है। जिसकी जांच और विस्लेषण के लिए लखनऊ लैब भेजा जा रहा है। जांच के बाद नकली दवाओं की जानकारी होगी। जिसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी। अभी बिना लाइसेंस के सहयोगी शकील को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी नारदमुनि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
.....रिपोर्ट - सनी सिंह

No comments