Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मार्ग दुर्घटना में छात्र की मौत

संवाद सहयोगी, पाटन-
थाना बिहार क्षेत्र में बिहार बक्शर मार्ग पर बाबूजयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय के सामने  बाइक सवार दो छात्र वैन से टकरा गए, वैन से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई,
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे एक की मौत हो गयी । दूसरे घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ।
           ग्राम नरीखेड़ा निवासी संचित बाजपेई (16) पुत्र सतीश कुमार बाजपेई व ग्राम कहिंजर थाना सरेनी जनपद रायबरेली निवासी विवेक कुमार (17) पुत्र शिवराज कुशवाहा त्रिवेणी काशी इंटर कालेज बिहार के इंटर के छात्र है मंगलवार को विद्यालय से छुट्टी होने पर घर जा रहे थे  तभी बाबुजयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय के पास वैन को ओवरटेक कर रहे थे जिससे वो वैन में टकराते हुए भगवंतनगर की तरफ से आ रही एक दूसरे विद्यालय की बस से टकरा गये । दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए । इलाज के लिए पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया जहाँ हालत चिंताजनक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल जाते समय घायल संचित बाजपेई ने दम तोड़ दिया । पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है ।

No comments