सर्वर हुआ धडाम,किसान हुए परेशान
सरोसी उन्नाव - किसान ऋण मोचन योजना का सर्वर धडाम हो गया। सरकार ने कर्ज माफी योजना के लाभ से
छूटे किसानों के लिए नयी वेबसाइट शुरू की है। जिस पर छूटे किसानों को शिकायत पंजीकरण कराना है। सर्वर डाउन होने से परेशान किसान इधर उधर कैफे के चक्कर काटते रहे।
ब्लाक सरोसी सरकारी क्षेत्र के हजारों किसान ऋण माफी योजना से वंचित रह गये थे। सरकार ने कर्ज माफी से छूटे किसानों की शिकायत दर्ज करने के लिए एक वेबसाइट शुरू की। जिस पर 20 जनवरी तक योजना से छूटे किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। आखिरी तारीख आने से शुक्रवार को कैफो में किसान शिकायत दर्ज करने पहुंचे। दोपहर बाद से वेबसाइट का सर्वर धडाम हो गया। जनसेवा केंद्र पर मौजूद रामस्वरुप, कन्हैया, समरजीत सिंह, उमा सिंह, रामकृष्ण यादव, अजय शुक्ला, अनिल शुक्ला आदि किसानों ने बताया कि दोपहर से परेशान हैं हम लोगों का कर्ज माफ नहीं हुआ। जिससे जन सेवा केन्द्रों पर शिकायत दर्ज करने आये थे। केंद्र के संचालक सर्वर डाउन होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं कर रहे हैं। चकलवंशी केंद्र संचालक ने बताया कि दोपहर से उप किसान ऋण मोचन योजना का सर्वर नहीं चल रहा है जिससे शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है। किसानों में आक्रोश व्याप्त है आक्रोशित किसानों ने शिकायत पंजीकरण तिथि बढ़ाने की मांग की है।
....रिपोर्ट - सनी सिंह

No comments