Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दो वाहनों की भिड़ंत के चलते सड़क में लगा जाम

उन्नाव । उन्नाव - हरदोई मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के भवानी खेड़ा के पास डम्पर और कंटेनर में आमने सामने भिड़ंत हो गई। देर रात घने कोहरे के कारण चा

लक एक दूसरे को देख नहीं सके जिससे हादसा हो गया। दोनों वाहनों के चालक परिचालक को कोई चोट नहीं आई। टक्कर से कंटेनर उछल कर बीच सड़क पर आ गया। जिससे लगभग पांच घंटे भीषण जाम लगा रहा। जाम में उपजिलाधिकारी सफीपुर कृपा शंकर और बांगरमऊ के उपजिलाधिकारी की गाड़ी फंस गई। अधिकारियो ने रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते रऊकरना से बंदाखेडा होते हुए गंतव्य को पहुंचे। डम्पर कंटेनर का चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को सड़क किनारे हटवा कर जाम खुलवाया।

No comments