145 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्तों को भेजा जेल
उन्नाव। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब व शराबमाफियाओं के अभियान में आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। अवैध शराब का गढ़ बने पुरवा थाना क्षेत्र में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 145 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी अनुसार पुरवा आबकारी सर्किल निरीक्षक रणविजय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मौरावां थाना पुलिस की टीम के साथ ग्राम चित्ताखेड़ा, दरहेटा, गौरी में दबिश देकर अलग अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को 145 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रामकुमार उर्फ टिन्ना पुत्र रामचरन पासी निवासी चित्ताखेड़ा थाना मौरावां, सुरेश पुत्र विक्रम पासी नि0 दरहेटा थाना मौरावां, सुन्दर लोध पुत्र पियारे लोध नि0 दरहेटा थाना मौरावां को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत जेल भेज दिया गया।

No comments