Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

2 साल से चकमा दे रहा आरटीओ दलाल आया चंगुल में

उन्नाव। एआरटीओ कार्यालय दलाली और लूटघसोट को लेकर हमेशा से ही चर्चा का विषय बना रहा है। शुक्रवार को भी एआरटीओ कार्यालय में महिला का काम कराने के नाम पर सात हजार रूपये ऐंठने  का मामला सामने आया। पैसे ऐंठने वाला युवक महिला को दो सालों से टहला रहा था। परेशान महिला ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख दलाल मौके से अपनी बाइक छोड़ भाग निकला ।
    अजगैन थाना क्षेत्र के मुडैरा की रहने वाली जमुमा पत्नी स्व0 सुरेश ने दही चैकी निवासी बबलू नाम के युवक से दो साल पहले टैम्पों खरीदा था। विधवा महिला ने टैम्पों अपने दो बच्चों के जीवन को सुधारने और भरण-पोषण को खरीदा था। वाहन का पहले मालिक से ट्रान्सफर कराने के लिए वह एआरटीओ कार्यालय आयी थी। जहां मौजूद विशाल यादव नाम के युवक ने अपने झांसे में लेकर काम कराने की बात कही। महिला युवक के झांसे में आ गयी। बस फिर क्या था महिला के दौड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। महिला के अनुसार वह पिछले से 2 साल से विभाग के चक्कर और दलाल का पता कर रही थी। लेकिन हर बार उसे बस तसल्ली ही मिली। शुक्रवार को महिला के सब्र का बांध टूट गया। महिला और दलाल का आमना सामना हो गया। महिला ने पैसे मांगे तो दलाल फिर से टहलाने लगा। जिस पर महिला ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख दलाल बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस महिला और बाइक लेकर कोतवाली चली गयी। बाद में दोनो पक्षों को बुलाकर महिला को दलाल से पैसे वापस कराकर कड़ी हिदायत दी।

No comments