बैठक में स्वच्छता को लेकर लोगों को किया जागरूक
उन्नाव। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की एक बैठक आज नगर के मोहल्ला हटिया में संपन्न हुई। जिसमें लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक किया गया।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इजहार खान गुड्डू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साफ सफाई रखना हम सब का कर्तव्य है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान
दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि साफ सफाई से संबंधित कहीं पर भी कोई समस्या हो तो तुरंत अवगत कराएं उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर जलकल विभाग की अवर अभियंता प्रियंका कटियार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर साफ सफाई पर निगाह रखने के लिए वार्ड समिति का गठन भी किया गया। इसका संचालन फजलुर्रहमान ने किया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक रवींद्र बाबू ,सफाई नायक मुकेश, सभासद सिराज अंसारी, खलील अहमद के अलावा हाजी गुड्डू खान, हाजी छुटक्के सहित अनेको लोग उपस्थित थे।

No comments