Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रदेश की स्थापना दिवस पर दिए गए भूमिहीनों को पट्टे

उन्नाव ।  उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रकार के पट्टो का पात्र व्यक्तियों ने वितरण किया गया। 
बांगरमऊ तहसील सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है सरकार की मंशा है कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार की कई योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। 
इसके बाद तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ही हम लोग कार्य कर रहे हैं। किसानों को कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है किसी को कोई भी समस्या हो तो तहसील आकर अवगत कराएं उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। इस अवसर पर कृषि पट्टा आवंटन बाल कृष्ण, राम भजन कैलाश, बाबू,व हरिराम को आवासीय भूमि पट्टा आवंटन महानंद, संतोष, राकेश, बिहारी, खेरेश्वर को मत्स्यपालन पट्टा आवंटन रामू, राम प्रसाद, बाबूलाल, शिवबालक ,मुन्नू लाल को कुम्हारी कला पट्टा आवंटन शिवकरण, अशोक कुमार, सियाराम, नन्हूँ, बैजू को वृक्षारोपण पट्टा आवंटन रामू, रामचंद्र, जगदीश. रमाकांत, रामचरण को अंश निर्धारित खतौनी का वितरण कन्हैयालाल, ऊदल, मूलचंद, संतोष ,गयादीन, रामचंद्र, गंगाराम आदि को वितरित किए गए। 
कार्यक्रम का संचालन फजलुर्रहमान ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह, कानूनगो सृजन कुमार, उमेश चंद्र मिश्रा, लेखपाल सौरभ सिंह चौहान, चंद्रभूषण, श्री प्रकाश सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।


No comments