Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मानवता कर रही पुकार, नशामुक्त हो हर परिवार

उन्नाव - मानवता कर रही पुकार | नशा मुक्त हो हर परिवार इसी उद्देश्य को लेकर भगवती  मानव कल्याण संगठन (ट्रस्ट) व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम  के संस्थापक संचालक युगचेतना पुरूष पंरमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद व निर्देशन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी  उन्नाव जनपद मे माँ शक्ति हेल्थ मेडिकल साइंसेज सिविल लाइन निकट पी डब्ल्यू डी आफिस में  श्री दुर्गा चालीसा पाठ का क्रम 31 दिसंबर को  दोपहर 1:30 से प्रारंभ हुआ और नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना यात्रा के माध्यम से दूसरे दिन प्रातः 11:00 बजे से जनपद में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। जिसमें पूर्णतयः नशामुक्त मांसाहारमुक्त व चरित्रवान माँ के भक्त हाथ में मां का ध्वज लिए माँ के जयकारे के के  साथ गुरूवर जी का यह संदेश | नशा मुक्त हो सारा देश ||
जाति धर्म का भेद मिटा दो | माता का परिवार बना दो || मानवता कर रही पुकार | नशा मुक्त हो हर परिवार || आदि स्लोगन लगी पट्टियां लिए भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के साथ पुरवा के ब्लाक प्रमुख शिवबहादुर पटेल व जिला पंचायत सदस्य  ब्रजकिशोर वर्मा सिविल लाइन  एसपी आफिस ,डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय मे सिटी मजिस्ट्रेट  रामप्रसाद को नशा मुक्ति के लिए ज्ञापन सौपकर, हरदोई ओवर ब्रिज, बडा चौराहा छोटा चौराहा लोक नगर क्रासिंग, कब्बा खेड़ा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पाठ का समापन दिव्य आरती व  प्रसाद वितरण में भाग लिया | चिंतन के क्रम में जिलाध्यक्ष  आलोक शर्मा ने उपस्थित जन समुदाय को नशा रूपी महामारी से दूर रहने की अपील की डा0 राजेश सिंह पटेल  ने अपने उदबोधन में कहा कि गुरूवर जी अवतारी पुरूष है गुरूवर के लिए कोई भी काम असंभव नही है अतः माँ की साधना करके अपने जीवन को सफल बनाये  इसी क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा  उपाध्यक्ष
 रूपनरायण सिंह, संगठन मंत्री राजेश सिंह ,सचिव विमल कुमार मिश्र, प्रचार मंत्री रोहित अवस्थी, उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी, संगठन मंत्री खुश्बू बाजपेयी उप शांति सुरक्षा मंत्री उमेश श्रीवास्तव, सहसचिव कणिका मिश्रा टीम प्रमुख भगवती मानव कल्याण संगठन अयोध्या प्रसाद पाल, रामनारायण पाल सकुन शर्मा कन्हैयालाल  गुड्डू सिंह व प्रबंधक मैचलेस इण्टर कालेज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अशोक सिंह, अध्यक्ष जय बाबा फाउंडेशन डा0 आर -के सिंह डा0 वी के सचान डा0 संजय बहादुर सिंह डा0 अनिल सिंह  अशोक पटेल प्रबंधक उन्नाव महोत्सव समिति सत्यपाल बाबा समाजसेवी शीतल स्वीट हाऊस ने सभी का मुँह मीठा कराया रामू रिक्सा प्रचारक व नर्सिंग स्टूडेंट्स के साथ  कुलदीप फार्मासिस्ट उदय सिंह पटेल  अमित सिंह पटेल ,शिव प्रताप सिंह उमेश विश्वकर्मा उदय भान सिंह रविकांत पटेल राजकुमार सोनी संतोष मिश्रा मनीष शुक्ला धर्म राज गौतम सहित रैली में लगभग 1000 भक्त  शामिल रहे ।

No comments