जनपद में 27 फरवरी तक लागू रहेगी धारा 144 - बी एन यादव
उन्नाव - अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री बी एन यादव ने बताया कि जनपद में अधिक मात्रा में जनसामान्य उत्सव मनाते हैं जिसमें देर रात तक आयोजन चलते रहते हैं। आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए 5 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 14 जनवरी को मकर संक्रांत, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तथा 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाना है तथा विभिन्न राजनीतिक दलों, राजनीतिक संगठनों द्वारा आयोजित धरना /प्रदर्शन आदि के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था एवं लोक शांत प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है।
अपर जिलाधिकारी ने इन सब को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था एवं लोक प्रशाति बनाए रखने हेतु जनपद में तत्काल प्रभाव से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए 27 फरवरी 2018 तक संपूर्ण जनपद उन्नाव में धारा 144 लागू की है ।

No comments