Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दीवानी न्यायालय परिसर उन्नाव में स्व जनेस्वर मिश्र की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि

स्व जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से पुकारा जाता था - अजेंद्र अवस्थी


उन्नाव। स्व जनेस्वर मिश्र की आठवीं पुण्य तिथि पर दीवानी न्यायालय परिसर उन्नाव में अधिवक्ताओ ने विचारगोष्ठी का आयोजन किया सर्वप्रथम अधिवक्ताओ ने स्व श्री  मिश्र  के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप जलाया । विचार गोष्ठी में सपा के अधिवक्ता महासभा प्रदेश सचिव       
अजेंद्र अवस्थी ने कहा कि जनेस्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया में हुआ था एवं 22 जनवरी 2010 तक उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा को समर्पित रखा । स्व मिश्र  मन कर्म एवं वाणी से भी समाजवादी थे उन्हें छोटे लोहिया के नाम से पुकारा जाता था स्व मिश्र  1992 से 2010 तक राज्यसभा में भी मनोनीत रहे । इस अवसर पर प्रवीण दुबे , विजय कुमार , आलिक त्रिपाठी ,सन्त कुमार , सनी सिंह , रूपनारायण यादव राजेश राही , रामकुमार मिश्र , धरम मंगल सिंह , विवेक शुक्ला , सरोज पासी , कुलदीप आसिफ , धवल श्रीवास्तव , नवन शुक्ला आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

No comments