Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सूबे के मंत्रियों को अधिकारी ले रहे हैं ठेंगे पर

 उन्नाव। 
समाज कल्याण मंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री से भाजपा नेताअों ने
कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। भाजपा नेताअों की जो भी सिफारिश होती है उसे अधिकारी सुनते नहीं है। रविवार को वन विश्राम भवन में भाजपा संगठन के पदाधिकारी व विधायकों को प्रभारी मंत्री ने नसीहत दी कि वह तालमेल बनाकर काम करें। ताकि अाने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी अौर बेहतर प्रदर्शन करे।
उन्होंने कहा कि चौराहों पर एक दूसरे पर छीटा कसी बन्द कर दें। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों पर बात न सुनने का आरोप भी प्रकाश में आया है। वही प्रसाशनिक अधिकारियों की भी शिकायतें संगठन ने किया। हालांकि प्रभारी मंत्री ने ऐसी किसी बात से इंकार किया। बैठक में मीडिया को दूर रखा गया। इस दौरान विधायक मोहान ब्रजेश रावत, विधायक बांगरमऊ कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक सदर पंकज गुप्ता,, विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर, प्रदेश संगठन मंत्री अवध बिहारी, नीरज सिंह जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, उपाध्यक्ष नूतन सिंह, ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, रवि सिंह, संजय शुक्ला, राजेंद्र द्विवेदी जगतपाल सिंह, निर्लेश दीक्षित, सुशील श्रीवास्तव, मुकुंदमोहन त्रिपाठी, शुभांक सभासद सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments