कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध
उन्नाव। तिरंगा यात्रा के दौरान हमला कर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला। बड़ा चौराहा मंदिर पर कैंडिल जला ¨हसा में मरे गए युवकों के साथ जनपद के शहीद बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि दी गई।
एबीपी के प्रांत मंत्री ललित द्विवेदी की अगुवाई में परिषद कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा पर सभा की। प्रांत मंत्री ललित द्विवेदी, विभाग सह संयोजक निशांत शुक्ल, नगर मंत्री क्षितिज शुक्ल आदि ने कहा कि कासगंज में तिरंगा यात्रा पर कायराना हमला करने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेनकाब कर फांसी दी जानी चाहिए। यहां से कैंडिल मार्च करते वह झंडेश्वर मंदिर पहुंचे जहां कैंडिल जला ¨हसा में मारे गए ¨हदू संगठन के कार्यकर्ताओं राहुल उपाध्याय व चंदन गुप्ता तथा रसूलाबाद निवासी शहीद बी
एसएफ जवान अर¨वद विमल को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि में स्वदेश तिवारी, आर्यन चौरसिया, यश बाजपेई, अमन चौरसिया, मानस मिश्र, अजीत, आकर्षण, गौतम ¨सह, निखिल, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।

No comments