लाऊड स्पीकर की चेकिंग को निकली sdm पुरवा
उन्नाव। शनिवार को एसडीएम पूजा अग्निहोत्री ने पुरवा व मौरावां के धार्मिक स्थलों में लगे लाउड स्पीकर की चेकिग की। जिसमें सभी जगहों पर अनुमति के तहत कार्रवाई पाई गई। शनिवार सुबह एसडीएम पूजा अग्निहोत्री व सीओ उमेश चंद्र त्यागी ने पुरवा व मौरावां के सात धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें सभी जगहों पर न्यायालय के आदेशों का पालन होता पाया गया। एसडीएम ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों की अनुमति की जानकारी ली। जिसमे कुछ जगहों पर आवेदन किए गए थे। जबकि कुछ में अनुमति मिल चुकी थी। एसडीएम ने कहा अनुमति के लिए दिए गए आवेदनों की जांच के बाद जल्द ही अनुमति हो जाएगी। सभी लोग न्यायालय के तहत दिए निर्देशों का पालन करें।
No comments