Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ग्रामपंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों के निर्माण की प्रगति खराब होने पर असोहा ब्लाक के तीन ग्रामपंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न हुआ तो उनकी सेवा समाप्त करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
डीपीआरओ ने असोहा ब्लाक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों के प्रगति की समीक्षा की। इनमें ग्राम पंचायत अधिकारी शशांक यादव, अभय प्रताप सिंह व मो. साजिद रिजवी को आवंटित ग्राम पंचायतों में शौचालय व प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के निर्माण की प्रगति खासी खराब पाई गई है। इसके अलावा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित विकासखंड और जिलास्तर की बैठक में भी तीनों ग्रामपंचायत सचिव नहीं पहुंचे। बैठक में समीक्षा कर रहे अधिकारियों ने जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो नंबर बंद मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने तीनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। निर्देश दिए हैं कि नोटिस का जवाब तीन दिन में हर हाल में उपलब्ध कराएं। यदि निर्धारित समयावधि के बीच संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो एकपक्षीय निर्णय लेते हुए सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि अभी कई अन्य सचिव भी जिला प्रशासन के रडार पर हैं। शौचालय और आवास में गड़बड़ी या निर्माण में लापरवाही करने वाले पंचायत सचिवों की सूची तैयार की जा रही है।

No comments